बच्चों के मामूली विवाद में भिड़े दो वकील परिवार, इलाके में तनाव के बाद तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

0
221

जयपुर। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद उस समय बड़े बवाल में बदल गया, जब दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस मारपीट में तब्दील हो गई, जिससे पूरी कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों पक्षों के पिता पेशे से एडवोकेट बताए जा रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और स्थिति को बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शास्त्री नगर की सुभाष कॉलोनी स्थित खंडेलवाल कॉलेज के पास की है। स्कूटी सवार दो युवकों और एक बाइक सवार के बीच रास्ता देने और गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई थी। बच्चों के बीच बढ़ता विवाद सुनकर दोनों पक्षों के पिता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बात सुलझने के बजाय और बिगड़ गई और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। झगड़ा बढ़ता देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों पक्षों के समर्थक भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा, विधायक भी पहुंचे

हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर सहित तीन थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।मामले की गंभीरता और क्षेत्र में फैले तनाव को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक गोपाल शर्मा भी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों व पुलिस से घटना की जानकारी ली।वही थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने आपसी समझाईश का दोनो पक्षों में राजीनाम करवा दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त हंसराज बेरवा ने जानकारी दी कि यह घटना रात करीब पौने नौ बजे की है। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पा लिया था और आपसी समझाईश कर दोनो पक्षों में राजीनामा करवा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here