इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन चुराने वाले दो बदमाशों को पकड़ा

0
524

जयपुर। चाकसू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन चुराने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है और उनके पास से चुराया गया इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि चाकसू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन चुराने वाले गिर्राज चौधरी फागी जयपुर ग्रामीण और विनोद गुर्जर निवासी चाकसू जयपुर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चुराया गया इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन स्कूटी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here