July 27, 2024, 7:02 am
spot_imgspot_img

मकान पर अज्ञात बदमाशों ने किया फायर, दीवार में हुआ छेद

जयपुर। चाकसू थाना इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान पर फायर कर दिया। इससे मकान की दीवार में छेद हो गया। धमाके की आवाज से लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने उठकर आस-पास देखा तो कोई नहीं मिला। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार बाढबागपुरा निवासी रामबाबू यादव ने मामला दर्ज करवाया कि वह रात को मकान की छत पर सो रहा था। धमाके की आवाज से उसकी नींद खुली तो उसने देखा की उसके मकान की दीवार में छेद बना हुआ और उसके आस-पास छर्रे बिखरे हुए है।

इस पर आस-पास तलाश किया, लेकिन कोई नजर नहीं आया। ग्रामीणों ने आस-पास के इलाके में सर्च किया, लेकिन कोई नहीं मिला। घटना 28 अप्रेल की रात करीब पौने ग्यारह बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विरेंद्र सिंह कर रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles