स्वामी शांति प्रकाश महाराज के जन्मोत्सव पर गौसेवा से दिया सेवा-समर्पण का संदेश

0
33
Urban Body Elections: Thousands of BJP and Congress aspirants in the race for tickets.
Urban Body Elections: Thousands of BJP and Congress aspirants in the race for tickets.

जयपुर। आस्था और भक्ति के केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में प्रेम प्रकाश मंडल के तृतीय पीठाधीश्वर सतगुरु स्वामी शांति प्रकाश महाराज के 120वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित पंचदिवसीय उत्सव में श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। जन्मोत्सव के तहत संत मंडली ने मांग्यवास स्थित सदगुरु टेऊंराम गौशाला पहुंचकर गौसेवा की और सेवा-समर्पण का संदेश दिया।

जयपुर प्रवास पर आए प्रेम प्रकाश मंडल के हजूर गुरुदेव सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह-शाम आयोजित भजन, सत्संग और प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज संत मंडली के साथ मांग्यवास स्थित सदगुरु टेऊंराम गौशाला पहुंचे। यहां संतों ने गोमाता की पूजा-अर्चना कर हरा चारा, फल और सब्जियां खिलाईं। गौसेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीव सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने कहा कि सतगुरु स्वामी शांति प्रकाश महाराज ने आध्यात्मिक साधना के साथ गोसेवा और एकादशी व्रत के महत्व का जीवनभर प्रचार किया। उन्होंने बताया कि स्वामी शांति प्रकाश महाराज को आध्यात्मिक अनुभूति के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के साक्षात दर्शन हुए थे और उन्होंने श्रीकृष्ण की प्रिय गोमाता की सेवा को विशेष महत्व दिया।

जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन-सत्संग में संतों ने स्वामी शांति प्रकाश महाराज के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों पर प्रकाश डाला। भगत हरिदास, स्वामी मनोहर लाल महाराज, संत मोहन लाल महाराज सहित संतों ने उनके जीवन प्रसंगों और समाज को दिए सेवा, भक्ति एवं सदाचार के संदेशों को साझा किया।

संतों के अनुसार पंचदिवसीय जन्मोत्सव का समापन 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर होगा। इस अवसर पर श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब और गीता जी के पाठों के भोग-परायण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here