जयपुर। विलासिता के कारक शुक्र ने गुरुवार को विशाखा से अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया। नक्षत्र का यह परिवर्तन तीन राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा बताया कि सभी ग्रह एक निश्चित काल में न सिर्फ राशि परिवर्तन ही नहीं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। नक्षत्र परिवर्तन का तीन राशियों पर खास असर पड़ेगा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कर्मचारियों को उच्च वेतन और पदोन्नति मिल सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं वे ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने प्रयासों से लाभ हो सकता है।
धनु राशि:
धनु राशि वाले लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नए सौदे संपन्न हो सकते हैं, जिससे भारी मुनाफा भी होगा। लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अगर आप किसी बीमारी से पीडि़त हैं तो आपको राहत मिल सकती है। अपने कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करें।
कुंभ राशि:
अनुराधा नक्षत्र में शुक्र का गोचर अत्यंत शुभ माना जाता है। पैसों की समस्या से राहत मिल सकती है। जिन पेशेवरों को पदोन्नति नहीं मिली उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आपको नए कार्य भी दिए जा सकते हैं। सहकर्मियों का काम में पूरा सहयोग मिलेगा।