जयपुर। निश्चय संस्थान की ओर से सोमवार को श्याम नगर स्थित ग्रास फील्ड क्लब में छठा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और 273 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष अमन अग्रवाल ने बताया कि शिविर में पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास, डॉ. अंकित माथुर, रोटरी के चार्टर प्रेसिडेंट सुधीर जैन गोधा, राजेंद्र गुप्ता और गोविंद जाखोटिया सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को ‘एक पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ अभियान के तहत पौधे वितरित किए गए। इसके अलावा अपोलो क्लिनिक की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।
आयोजकों के अनुसार शिविर में नितिन, विवेक, मोहक, अविनाश, ऋषि सिंह, राकेश, कृष्ण सहित निश्चय संस्थान की टीम ने व्यवस्थाएं संभालीं और रक्तदाताओं एवं अतिथियों का आभार जताया।



















