July 27, 2024, 7:38 am
spot_imgspot_img

गांव चलो अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का करेंगे प्रचार-प्रसार: भाजपा

जयपुर। भाजपा के ‘‘गांव चलो अभियान’’ के तहत राजस्थान में 9 से 11 फरवरी 2024 तक भाजपा पदाधिकारियों का प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास कार्यक्रम रहेंगे। गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश भडाना ने बताया कि 9 फरवरी से राजस्थान में गांव चलो अभियान की शुरूआत होने जा रही है। इसके तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य  भाजपा पदाधिकारी और करीब 85 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के 54 हजार स्थानों पर एक दिवसीय रात्रि प्रवास करेंगे।


अभियान के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भडाना ने बताया कि अभियान के तहत 9 फरवरी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भीलवाडा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नागौर, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सीकर, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जयपुर दक्षिण, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ चूरू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जयपुर शहर, अरूण चतुर्वेदी जयपुर दक्षिण, अशोक परनामी अलवर दक्षिण, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया जयपुर उत्तर और प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल राजसमंद में रात्रि प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान सभी पदाधिकारियों को केंद्र द्वारा तय किए गए 19 तरह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। प्रवास के दौरान सभी प्रवासी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles