संदिग्ध हालात में महिला की मौत: परिजनों ने कराया हत्या का मामला दर्ज

0
133

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके की जीवन दीप कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मकान से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां महिला का शव पड़ा मिला।

प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मृतका की पहचान टोंक जिले के बरौनी निवासी अंबिका के रूप में की।

थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि अंबिका फरवरी माह में अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर राम कल्याण गुर्जर के साथ चली गई थी। इसके बाद दोनों ने 3 मई को मुरलीपुरा क्षेत्र में किराए का मकान लिया था।
पुलिस के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट पर रामकल्याण गुर्जर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here