बंधक बनाकर महिला से तीन दिन तक दुष्कर्म

0
344

जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में एक महिला को होटल में तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हरमाड़ा निवासी 33 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी जान पहचान लक्की कुमावत से हुई थी। लक्की कुमावत उसे मिलने के बहाने बुलाता है और उसे गुर्जर की थड़ी स्थित एक होटल में लेकर जाता है। यहां पर आरोपी उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला देता है।

बेहोश की हालत में आरोप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे होटल के कमरे में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। घटना के सम्बंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसीपी सोड़ाला श्यामसुंदर सिंह कर रहे है।

जीप चालक ने किया महिला से छेड़छाड़

तूंगा थाना इलाके में एक चालक ने जीप में सवार महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे साथ हाथापाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस के अनुसार मूंडली निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह जीप में सवार होकर अपने घर जा रही थी। काशीपुरा गांव के पास जीप चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर चालक हाथापाई पर उतर आया। चिल्लाने पर आरोपी उसे उतार कर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जीप चालक रामपुरा निवासी रेवडमल की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here