अवैध हथियार देशी कट्टे सहित युवक गिरफ्तार

0
29

जयपुर। राजधानी जयपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आग’ के तहत पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) और जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशन में अवैध हथियार माफियाओं के खिलाफ लगातार आसूचना संकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में सीएसटी टीम को सूचना मिली कि जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लांगडीयावास रोड स्थित एक खाली भूखंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद फरमान (19) निवासी तीर्थ नगर (मानबाग) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह अवैध हथियार कहां से लाया था और इसका उपयोग किस वारदात के लिए किया जाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here