पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

0
30

जयपुर। रामगंज थाना क्षेत्र के पतंग वालों के मोहल्ले में शनिवार सुबह दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले के बाद आरोपी ने खुद के हाथ पर भी चाकू से वार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थानाधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी बशीर उर्फ बाबा ने मोहसिन पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन और गाल पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और घायल मोहसिन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस हमले के कारणों की जांच कर रही है। घायल मोहसिन का अस्पताल में उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here