भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में हुआ महायज्ञ: राष्ट्र की समृद्धि व अच्छी वर्षा की प्रार्थना

0
59
Mahayajna held at the Bhagwan Shri Jhulelal Temple
Mahayajna held at the Bhagwan Shri Jhulelal Temple

जयपुर। देश में शांति, खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर रविवार को जयसिंहपुरा खोर स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। युवा जागृति संगठन एवं भगवान श्री झूलेलाल मंदिर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

कार्यक्रम संयोजक एवं समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि सब्जी मंडी, सुपर बाजार स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में शाम 5:15 बजे से 7:30 बजे तक पंडित धर्मेंद्र शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं महायज्ञ संपन्न कराया गया। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया था।

महायज्ञ में समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी, गिरधारी कृष्णानी, किशन पुजानी, अजय मूलचंदानी, कमलेश नानवानी, नरेंद्र जोधपुरी, राजेश टहलानी, दीपक धामेजानी, शशिकांत शर्मा, मनोज सेवानी, कृष्ण कुमार अग्रवाल (मनीष), देवीदास चेलानी, करण अलवानी, मुकेश तोतलानी, धर्मेंद्र पमनानी, विजय वाधवानी, कमल देवजानी, कन्हैयालाल पारवानी, विजय कुमार हरलानी, मनोज जेसवानी, श्याम ज्ञानानी, राजेश गोपलानी, मुकेश मोतियानी, प्रेमचंद फूलवानी, ललित तीर्थानी, श्याम कमलानी, तरुण मोटवानी, धर्मेंद्र त्रिलोकानी, अक्षय रजवानिया, नरेंद्र जेठवानी, राहुल लोकवानी, मनीष पारवानी, राजू फालूदा, धर्मेंद्र महाराज, निशा शर्मा गुरयानी, देवकी सुमनानी, नंदिनी धनकानी, बरखा गेहानी, आशा, लता थदानी, दिया जयसिंघानी, नारायणी देवी, लालपुरी गोस्वामी, पुरुषोत्तम उमरानी, महेश खटवानी, मनीष सोमानी, दिनेश विजयवर्गीय, ओमप्रकाश सैनी, खेमचंद केलवानी, पदमा हेमनानी, हर्षा सेवानी, अंजना त्रिलोकानी एवं छबलदास नवलानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं ने देश की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और उत्तम वर्षा की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here