जयपुर। प्रियुष मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से गोविन्दपुरा सांगानेर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में न्यूरो एंड स्पाइन सर्जरी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग, ईएनटी रोग, फिजियो समेत अन्य विषय के एक्सपर्ट चिकित्सको ने निःशुल्क परामर्श दिया।
शिविर संयोजक डॉ. ऊषा गुप्ता ने बताया कि शिविर में डॉ. अजहर कुरैशी, डॉ. निखिल बंसल, डॉ गौरव सक्सेना समेत अन्य चिकित्सको ने अपनी सेवाएं दी। शिविर के दौरान ईसीजी, शुगर, बीपी समेत अन्य जांचे निःशुल्क की गई। डॉ. ऊषा गुप्ता ने शिविर को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि हॉस्पिटल की ओर से नियमित रूप से इस तरह के आयोजन सामाजिक सेवार्थ आयोजित किए जाते रहते है।



















