जयपुर। 13 पुलिस थानों ने 43 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त, गांजा,स्मैक व नशीली औषधियों को जला कर नष्ट किया है। जिनका बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ था। पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के 900 किलोग्राम मादक पदार्थ को जलाकर नष्ट किया है।
पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने बताया कि 29 अप्रैल को जिला जयपुर ग्रामीण के 13 पुलिस थानों में कुल 43 प्रकरणों में जब्त शुदा मादक पदार्थ डोडा पोस्त ,गांजा,स्मैक व नशीली दवाईयों जिनमें 15 प्रकरणों में 895 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त , 13 प्रकरणों में 38 किलों 100 ग्राम गांजा, 7 प्रकरणों में 174 ग्राम स्मैक, 8 प्रकरणों में नशीली दवाईयों के 479 पत्ते टेबलेट जिनकी कुल कीमत 1 करोड रुपए आंकी है।
न्यायालय ने भौतिक सत्यापन के बाद बुधवार को जिला औषधि व्ययन समिति कमेटी के अध्यक्ष व जिला जयपुर ग्रामीण व सदस्य रजनीश पूनियां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जयपुर , श्रवण जोशी पु.नि अपराध सहायक की उपस्थिति में प्रिमीयम प्रेट्रो प्रोडेक्टस मौखमपुरा की उपस्थित में जलाकर नष्ट किए है।
मालखाना भरा पड़ा था लबालब
पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिले के 13 पुलिस थानों के मालखाने एनडीपीएस एक्ट के जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो से लबालब भरे पड़े थे। जिसके अन्य जब्तशुदा माल को रखने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पुलिस ने कराई फोटोग्राफी व वीड़ियों ग्राफी
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान जिला औषधि व्ययन समिति कमेटी के अलावा शिवलाल बैरवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू, वृताधिकारी दूदू दीपक खंडेलवाल ,थानाधिकारी मौखमपुरा सुरेश ,थाना अमरसर, चंदवाजी, मनोहरपुर ,शाहपुरा, जमवारामगढ, ऑधी,कालाडेरा, मौखमपुरा, जोबनेर, फुलेरा,फागी,गोविंदगढ व थाना रायसर के एचएम मालखाना व एलसी की मौजूदगी में अवैध मादक पदार्थ नष्ट कराए गए है। इसी के साथ संबंधिक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थो का वजन किया गया था संबंधित मालों के वजन व नष्टीकरण के समय फोटो ग्रामी व वीडियों ग्राफी कराई गई।



















