जयपुर में सामूहिक परिचय सम्मेलन में 260 युवक-युवतियों ने लिया हिस्सा

0
17
260 Young Men and Women Participated in a Mass Introduction Conference in Jaipur.
260 Young Men and Women Participated in a Mass Introduction Conference in Jaipur.

जयपुर। सर्व हिन्दू समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का सामूहिक परिचय सम्मेलन रविवार को नारायणगढ़ पैलेस, सुंदर विहार, स्वेज फार्म, सोडाला में आयोजित हुआ। सम्मेलन में 60 युवतियों और 200 युवकों सहित कुल 260 बायोडेटा प्राप्त हुए।

अध्यक्ष रमेश चन्द सैनी (फरमेवाले) ने बताया कि कार्यक्रम में अजमेर, झुन्झुनू, सीकर, गुड़गांव (हरियाणा) और टोंक सहित विभिन्न क्षेत्रों से युवक-युवतियों ने भाग लिया। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रभारी प्रदेशाध्यक्ष ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे हिन्दू समाज को एकजुट करने की सार्थक पहल बताया। सेवा भारती के कार्यकर्ता प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि यह मंच जातिगत भेदभाव को भुलाकर समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है, जो अत्यंत प्रेरणादायक है।

सभा में सब कार्यवाह लेखराज जी की भी उपस्थिति रही। दीनदयाल खण्डेलवाल, ज्योतिबा फुले बस्ती प्रमुख ने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होते रहें तो सामाजिक समस्याओं के समाधान में मदद मिल सकती है।

विशिष्ट अतिथि इन्द्रभान चांदवानी ने भी सम्मेलन की सराहना की और अजमेर से आए सिंधी समाज के युवक की भागीदारी को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष भैरू लाल कुमावत ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि जो युवक-युवतियां किसी कारणवश इस बार शामिल नहीं हो सके, उनके लिए 10 मई 2026, रविवार को पुनः इसी स्थान पर सामूहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here