स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: चार जगहों पर पुलिस की छापेमारी में 29 गिरफ्तार

0
29
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। जयपुर पूर्व जिला पुलिस की विशेष टीम ने शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को चार थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। गांधीनगर, प्रतापनगर, ट्रांसपोर्ट नगर और मालवीय नगर थाना क्षेत्रों में संचालित स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम एवं संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और निर्धारित गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करना है।

कार्रवाई के दौरान गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित रूमा स्पा सेंटर से 4 पुरुष और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के यूवी थाई स्पा सेंटर से संचालक सहित 7 पुरुषों को पकड़ा गया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित साइन थाई स्पा सेंटर से 5 पुरुष और 3 महिलाओं तथा मालवीय नगर क्षेत्र के परदेशी स्पा सेंटर से 4 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इन स्पा सेंटरों पर निर्धारित गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्पा सेंटर संचालकों को पूर्व में भी गाइडलाइन की जानकारी देकर नियमों की पालना के निर्देश दिए गए थे और उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ आगे भी नियमित जांच और अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here