गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशभर में 516 संत-महंतों का होगा सम्मान

0
37
516 saints and seers to be honored across the state on Guru Purnima.
516 saints and seers to be honored across the state on Guru Purnima.

जयपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देवस्थान विभाग की ओर से बुधवार, 29 जुलाई को प्रदेशभर में ‘गुरु वंदन कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत राजस्थान के सभी जिलों में 516 संत-महंतों का उनके आश्रम, मठ और मंदिरों में जाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा।

देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में संत-महंतों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विशेष ‘गुरु वंदन संदेश’ भेंट किया जाएगा। वहीं, देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी गुरुजनों और संतों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान को भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा बताया।

देवस्थान विभाग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलेवार अधिकारियों की नियुक्ति की है। संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चिन्हित मठों, मंदिरों और आश्रमों में पहुंचकर संत-महंतों का सम्मान करेंगे।

अतिरिक्त आयुक्त गितेश मालवीया ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मान समारोह में संत-महंतों को मुख्यमंत्री की ओर से ‘गुरु वंदन संदेश’, श्रीफल, शॉल, दुपट्टा, मिठाई तथा 2,100 रुपए की सम्मान राशि भेंट कर अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु, संत और महंतों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने का महत्वपूर्ण पर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here