श्री अमरापुर स्थान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गुरु चरणों में समर्पित होंगी श्रद्धा

0
46
Religious flag will be hoisted in Shri Amrapur Darbar on Sunday ​
Religious flag will be hoisted in Shri Amrapur Darbar on Sunday ​

जयपुर। श्रद्धा भक्ति के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में बुधवार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पावन महोत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ पूज्य गुरुदेव सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज के पावन सान्निध्य में मनाया जाएगा । प्रातः 6 बजे श्री मंदिर, गुरुदेवो की पूजा, भगवान लक्ष्मी नारायण, आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज, सतगुरु स्वामी सर्वानंद जी महाराज, सतगुरु शांति प्रकाश जी महाराज,सतगुरु हरिदास राम जी महाराज के श्री विग्रहो कि विधिवत गंगाजल, पंचामृत से अभिषेक पूजा अर्चना कर, नूतन वस्त्र पोषक धारण करवा ,सुखे मेवे इलायची की माला पहनाई जाएगी।

संत महात्माओं गुरुदेव की अमोलक वाणी में भक्ति का रसपान होगा । जयपुर सहित देश विदेश से हजारों की संख्या में भक्तों का आगमन होगा । ब्रह्म मुहूर्त में, श्री विग्रह मूर्ति पूजन, अभिषेक पूजा अर्चना, मंदिर की होगी परिक्रमा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः 6 बजे पंडित , संत महात्माओं के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण द्वारा श्री विग्रहों की विधिवत पूजा अर्चना कर नवीन पोषक धारण करवा सूखे मेवे इलायची की सुंदर माला अर्पित की जायेगी ।

परम्परा अनुरूप सतगुरु स्वामी सर्वानंद जी महाराज की मूर्ति की दरबार साहिब में परिक्रमा करवाई जाएगी। देश विदेश से आए हुए भक्तों द्वारा श्री फल और मिश्री गुरुदेव को अर्पित कर पूजन किया जाएगा । गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गुरु के प्रसाद को ग्रहण करेंगे । संतो ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही से भक्तों का बड़ी संख्या में आगमन होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here