चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में 60वां अन्नकूट महोत्सव में 11 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

0
21
60th Annakut Festival at Chamatkareshwar Mahadev Temple
60th Annakut Festival at Chamatkareshwar Mahadev Temple

जयपुर। झोटवाड़ा रोड स्थित श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में 60वां अन्नकूट महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की। मंदिर में अन्न से शिव परिवार की अलौकिक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

मंदिर समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री महेश सैनी ने बताया कि मंदिर समिति कार्यकारिणी अध्यक्ष रविंद्र यादव के निर्देशन में महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में करीब 11 हजार श्रद्धालुओं को मूंग, चौला, मोठ, मिक्स गट्टे की सब्जी, बेसन की कढ़ी सहित विभिन्न व्यंजनों की प्रसादी प्रेमपूर्वक जिमाई गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयपुर शहर की डिप्टी मेयर सरोज कंवर रहीं। इनके अलावा राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, रणजीत सिंह सोडाला, मुख्य सलाहकार समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विनोद अग्रवाल, रवि प्रकाश चौधरी, कालीचरण शर्मा, राधाकिसन मांडन, महेंद्र खंडेलवाल, विष्णु बियानी, श्यामलाल यादव, विमल अग्रवाल और राजू जांगिड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मंदिर समिति की ओर से सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर और बाबा का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री महेश सैनी के जन्मदिन पर डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here