परकोटा गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव

0
18

जयपुर। छोटी काशी जयपुर के चांदपोल बाजार स्थित प्राचीन परकोटा गणेश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महंत अमित शर्मा के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में सुबह भगवान गणेश का गंगाजल एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को नवीन चोला धारण करवाकर विशेष शृंगार किया गया।

महोत्सव के अवसर पर भगवान गणेश को नई फसल के साथ मूंग, मोठ, बाजरा, पूरी, गड़मड़ सब्जी सहित विभिन्न प्रकार के अन्न एवं मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती की गई। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

मंदिर परिसर में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। दीपावली के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। पूरा मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here