कनक बिहारी जी मंदिर में मनाया अन्नकूट महोत्सव

0
14

जयपुर। दिल्ली रोड स्थित श्री कनक बिहारी जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। संत समाज के अध्यक्ष सियारामदास महाराज के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में सर्वप्रथम ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद विभिन्न औषधीय द्रव्यों से भगवान को स्नान कराकर नवीन पोशाक धारण कराई गई।

प्रवक्ता राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अभिषेक के पश्चात ठाकुर जी को नई धान, मूंग, मोठ, चावल, कढ़ी, बाजरा, गड़मड़ सब्जी, पूड़ी सहित विभिन्न मिष्ठान एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान की आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप में सजाया गया।

महोत्सव के दौरान संत-महंतों के सानिध्य में ठाकुर जी की विधिवत महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। पूरा मंदिर परिसर ठाकुर जी के जयकारों और भक्ति के उल्लास से गूंज उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here