अंबाबाड़ी के संकट मोचन हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव: हजारों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

0
25

जयपुर। अंबाबाड़ी स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हनुमानजी महाराज का पंचामृत अभिषेक कर उन्हें नवीन पोशाक धारण करवाई गई और विशेष शृंगार किया गया।

संकट मोचन हनुमान मंदिर अंबाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ‘अनुपम’ ने बताया कि दीपोत्सव के बाद शरद ऋतु के आगमन और नई फसलों एवं मौसमी सब्जियों के स्वागत के रूप में बालाजी को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।

अन्नकूट में नई ऋतु की विभिन्न सब्जियों और पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया गया। इसमें चावल, मूंग, मोठ, बाजरा, गर्म कढ़ी के साथ मूली, फली, सोगरी, गाजर, पालक, टमाटर, हरा धनिया और हरी गोभी से तैयार मिश्रित साग सहित अनेक व्यंजन शामिल रहे।

मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। भक्तों ने बालाजी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को दीपावली की राम-राम कर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here