युवती से दुष्कर्म, वीडियो किए वायरल

0
481

जयपुर। रामगंज इलाके में एक युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया इलाके निवासी 31 वर्षीया युवती ने रिपोर्ट दी है कि नाजिम ने धोखे से दोस्ती कर शादी का झूठा आश्वासन दिया। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो वायरल भी कर दिए और रुपयों की मांग करने लगा। अब वह अपने दोस्त आशु और जहीर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here