चोरी की बाइक सहित एक वाहन चोर गिरफ्तार

0
337

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का एक दुपहिया वाहन जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) संजीव नैन ने बताया कि मुरलीपुरा थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर संजय मीणा निवासी बेनाड रोड हरमाड़ा को गिरफ्तार किया है।

जिसके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपित नशा करन का आदि है और नशा करने के बाद दिन में कॉलोनियों गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर खडी दुपहिया वाहनों को चिन्हित कर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी के खिलाफ हरमाडा थाने में कई मामले दर्ज है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here