मौनी अमावस्या आज : पवित्र नदी में स्नान करने से प्रसन्न होते हैं पितृ

0
334
Mauni Amavasya
Mauni Amavasya

जयपुर। राजधानी में मौनी अमावस्या आज मनाई जा रही है । सभी तिथियों में अमावस्या तिथि पर मौनी अमावस्या महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस तिथि पर मौन रहना एक अच्छा शगुन माना जाता है। इसी के साथ मौनी अमावस्या तिथि पर पवित्र सरोवर में स्नान करना विशेष फलदायी माना जाता है। मौनी अमावस्या भगवान विष्णु के साथ पितृ को पूजा की जाती है और दान –पुण्य किया जाता है। दान-पुण्य करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है, साथ ही उनकी कृपा बनी रहती है।

पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या 9 फरवरी को प्रात 8 बजकर 2 मिनट से प्रारंभ होगी और अगले दिन 10 जनवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। मौनी अमावस्या पर सुबह जल्दी स्नान करके दिन की शुरूआत भगवान विष्णु की आराधना से करें। अगर पवित्र सरोवर में स्नान करना संभव न होतो अपने घर में नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। इसके पश्चात सूर्य देव को जल अर्पण करें और श्रद्धा अनुसार दान-पुण्य करें ,इससे भी पितृ प्रसन्न होते है और आशीर्वाद देते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here