रोडवेज बस ने राहगीर को कुचला

0
211

जयपुर। एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जालूपुरा में राहगीर को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। मामले की जांच एक्सीडेट थाना उत्तर पुलिस कर रही है। 

पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी निवासी 54 वर्षीय मुकेश योगी किसी काम से बाजार जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे  जालूपुरा में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक पान बेचने का काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here