हनीट्रैप में फंसा कर रुपए ऐंठने से परेशान कारोबारी ने किया सुसाइड का प्रयास, जहर खाकर किया जान देने का प्रयास

0
171

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग से परेशान कारोबारी ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। एक महिला ने बिजनेसमैन से दोस्ती की और शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने बताया कि मानसरोवर निवासी 36 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि ब्लैकमेल करने वाली महिला और उसका परिवार भी मानसरोवर में रहता है।

पिछले काफी समय से उसके पति परेशान दिखाई दे रहे थे। पूछने पर बिजनेस अच्छा नहीं चलने की बात कहते थे। अप्रैल के पहले सप्ताह में परेशान रहने पर मैंने जोर देकर कारण पूछा। पति ने बताया कि उसको एक महिला ब्लैकमेल कर रही है। मैरिज गार्डन बुकिंग को लेकर कॉन्टैक्ट में आई थी। इसके बाद उसका परिवार मिलने के लिए घर बुलाने लगा। दंपती चाय-नाश्ते के लिए बार-बार घर बुलाने लगे। उस महिला ने बातचीत कर दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

हनी ट्रैप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर परिवार ने ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ले लिए। समझाने पर महिला के माता-पिता से बात करने की कही। 13 अप्रेल को रास्ते में आरोपियों ने उसको रोक लिया। रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। उसका वीडियो वायरल कर बदनाम करने की बात कही। परेशान होकर पीड़ित ने आरोपियों के सामने ही जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर आरोपियों ने पीड़ित को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

आरोपी ब्लैकमेलर उसके पति की कार से प्रॉपर्टी के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और करीब 80 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here