दो पक्षों में विवाद होने पर जमकर हुआ पथराव

0
289

जयपुर। संजय सर्किल थाना इलाके में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार विवाद के दोनों पक्षों में   जमकर पथराव हुआ। विवाद की जानकारी मिलने पर संजय सर्किल, कोतवाली, माणक चौक और सुभाष चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थिति को काबू की गई। इस पथराव में घर, कार के शीशे टूट गए और साथ ही तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे मौके पर पहुंची पुलिस ने एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैं।


पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि घटना संजय सर्किल थाना इलाके के माली कॉलोनी की है। जहां स्थानीय निवासी हर्ष और गौतम स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे उन्हें माली कॉलोनी के पास कुछ समुदाय विशेष के युवकों ने रोका। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर हर्ष और गौतम चले गए। लेकिन कुछ देर बाद कुछ युवकों ने समुदाय विशेष के युवकों के साथ मारपीट कर दी।

इस पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। करीब साढ़े 12 बजे दोनों पक्षों में जमकर बहस होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने चारों तरफ से इलाके को घेरा। इसके बाद लोग घरों में घुसे। घटना के बाद पुलिस का जाब्ता माली कॉलोनी और आसपास के इलाके में शनिवार सुबह तक गश्त करता रहा। फिलहाल अभी मौके पर शांति है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here