अवैध हथियार एक देसी कट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

0
200
One accused arrested with illegal weapon and a country-made pistol
One accused arrested with illegal weapon and a country-made pistol

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन (आग) के तहत ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले आरोपित रवि बंजारा को गिरफ्तार किया है और साथ ही आरोपित के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत सीएसटी ने ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले आरोपित रवि बंजारा निवासी बामनवास जिला सवाई माधोपुर हाल आजाद नगर जवाहर नगर कच्ची जयपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार एक देसी कट्टा जब्त किया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here