युवक को अगवाकर पिस्टल दिखाकर 55 हजार लूटे

0
397

जयपुर। चित्रकूट थाना इलाके में एक युवक को अगवा कर कार सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उससे 55 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार नित्यानंद नगर निवासी नितिन शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि वह जगुआर क्लब जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार सवार होकर आए तुषार शर्मा, प्रशांत शर्मा, मुकेश चौपड़ा और कुलदीप उसे अगवा कर ले गए। रास्ते में बदमाशों ने उससे मारपीट की और उसे पिस्टल दिखाकर उससे 55 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद बदमाश उसे सुनसान स्थान पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here