तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म

0
196
rape
rape

जयपुर। आमेर थाना इलाके में कथिक तांत्रिक ने एक महिला को उसका घर बसाने का झांसा देकर दो लाख रुपए देने के लिए ब्लैकमेल करने लग गए। जिसके बाद कथिक तांत्रिक अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला से दुष्कर्म करता रहा। आए दिन की धमकी से परेशान होकर महिला ने आमेर थाने पहुंच कर कथिक तांत्रिक व उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए देने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जिरों नम्बर की एफआईआर दर्ज कर इसकी जांच करधनी थाने के सुपुर्दे कर दी है।

पुलिस के बताए अनुसार आमेर निवासी 27 वर्षीय महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले उसकी जान पहचान रवि और पवन नाम के युवकों से हुई थी। दोनो बदमाश तांत्रिक विद्या करते है। दोनो ने पीड़िता को उसका घर बसाने का झांसा दिया और दो लाख रुपए देने का दबाव बनाने लगे। जिसके बाद दोनो आरोपियों ने उसका ब्रेनवॉश कर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीड़ियों बना कर उसे ब्लैकमेल करने लग गए। आए दिन की धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

मिलने के बहाने घर आए परिचित ने महिला से किया दुष्कर्म

सांगानेर सदर थाना इलाके में एक परिचित मिलने के बहाने से घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के चुगंल से निकलने के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि 31 वर्षीय महिला का आरोप है कि कमलेश नाथ से उसकी पुरानी जान –पहचान थी। जिसके कारण उसका घर पर आना-जाना था। कुछ दिनों पहले वो घर पर अकेली थी। तभी कमलेश नाथ घर पर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here