जयपुर। देश-प्रदेश में धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए हरिनाम संकीर्तन परिवार के तत्वावधान में डी डी ग्रुप की ओर से 108 श्री हनुमंत कथाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभी आयोजनों में व्यासपीठ से अंकिचनजी महाराज अपनी रसमयी वाणी में श्री हनुमंत कथा का रसपान करवाएंगे। आयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 108 कथाओं का आयोजन लगभग तीन वर्ष में संपन्न होगी।
इन आयोजनों में श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ, हरिनाम कीर्तन, गायत्री यज्ञ, संस्कार महोत्सव, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध वितरण, विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण सहित अनेक परोपकारी कार्यक्रम भी समय-समय पर किए जाएंगे। 108 हनुमंत कथाएं विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होंगी। इन सभी कथाओं की संपूर्ण व्यवस्था डी डी ग्रुप द्वारा की जाएगी।
क्षेत्र के स्थानीय लोगों को केवल श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था एवं स्थान उपलब्ध करवाना होगा। डी डी ग्रुप के निदेशक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि ये कथाएं तीन अथवा पांच दिवसीय होगी ।




















