विधायक गोपाल शर्मा ने कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

0
147
MLA Gopal Sharma welcomed the Kanwar pilgrims by showering flowers
MLA Gopal Sharma welcomed the Kanwar pilgrims by showering flowers

जयपुर। राधे-राधे क्लब नंदपुरी सिविल लाइंस की ओर से रविवार को 14वीं वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। विधायक गोपाल शर्मा की ओर से सिविल लाइंस में पहुंचने पर कांवड़ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक शर्मा ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और पूज्य महंत श्री अवधेश दास जी महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि 3100 कांवड़ियों के साथ विशाल कांवड़ यात्रा सुबह पावन तीर्थ गलता धाम से शुरू होकर दोपहर बाद श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, स्वेज फार्म, नंदपुरी पहुंची। हजारों की संख्या में कांवड़िए हर हर महादेव, बम भोले बम भोले, जय जय शिव शंभू के जयघोष करते हुए चल रहे थे। शर्मा ने बताया कि राधे-राधे क्लब प्रति वर्ष जयपुर की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा का आयोजन करता आ रहा है। रविवार को छोटी काशी में राधे-राधे क्लब की कांवड़ यात्रा की धूम रही।

जगह-जगह हुआ स्वागत

गलता तीर्थ से प्रारंभ हुई कांवड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। महादेव जी, पार्वती और शिव गणों की सजीव झांकी के साथ भगवा वेशभूषा में कांवड़िए हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए बढ़ रहे थे। विभिन्न मार्गों से होती हुई कांवड़ यात्रा नंदपुरी कॉलोनी के मंदिर पहुंची। मंदिर महंत के सान्निध्य में जयपुर वासियों के कल्याण की कामना के साथ महादेव जी का जलाभिषेक किया गया। भोलेनाथ का चंदन और फूलों से श्रृंगार कर महाआरती की गई।

सक्रिय समाजसेवियों की संस्था: शर्मा

विधायक गोपाल शर्मा ने कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राधे-राधे क्लब सिविल लाइंस के सक्रिय समाजसेवियों की संस्था है, जो हर वर्ष कांवड़ यात्रा के साथ-साथ अन्य कई सामाजिक कार्यों का भी भव्य आयोजन करती है, जो अभिनंदन योग्य है। राधे-राधे क्लब के तत्वाधान में हर साल विशाल रक्तदान शिविर, कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव जैसे बड़े आयोजन किए जाते हैं, जो सभी को प्रेरणा देते हैं।

हाथी, घोड़े, ऊंट, शाही लवाजमे के साथ बजता रहा डीजे

राधे-राधे क्लब के संरक्षक राजेश बंसल ने बताया कि सुबह चार बजे नंदपुरी स्वेज फार्म सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से कांवड़िए बसों से गलता के लिए रवाना हुए। गलता पहुंचकर स्नान और पूजा-अर्चना की। गलता से कांवड़ लेकर सोडाला के लिए रवाना हुए। सोडाला में हाथी, घोड़े, ऊंट, शाही लवाजमे के साथ डीजे की धुन पर कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते भक्ति नृत्य करते चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

जगह-जगह रास्ते में कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। यात्रा में क्लब के संरक्षक गौरी शंकर जांगिड़, अध्यक्ष मनोज बंसल, सचिव एडवोकेट जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंसुम गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी आनंद शर्मा, मीडिया संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा, अन्य पदाधिकारी व समाजसेवी जितेंद्र कुलश्रेष्ठ, राजा हाड़ा, नीरज शर्मा, संजीव शर्मा, राजेंद्र जांगिड़, अशोक पेंट, कपिल भाई, राहुल सैनी एवं गणमान्य सदस्य और सभी कॉलोनियों वासियों की मौजूदगी से सफल आयोजन संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here