गांधी वाटिका म्यूजियम को जनता के लिए खोलने की घोषणा करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी बधाई

0
367
Gandhi Vatika Museum to the public
Gandhi Vatika Museum to the public

जयपुर। दो अक्टूबर गांधी जयंती पर राजस्थान सरकार की ओर से गांधी वाटिका म्यूजियम को जनता के लिए खोलने की घोषणा करने पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को बधाई दी।

यह बताते हुए हर्ष की 28 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में गांधी वाटिका म्यूजियम सेंट्रल पार्क गेट नंबर पांच टोंक रोड जयपुर पर दो अक्टूबर से जनता के लिए खोलने के लिए धरना दिया जाना प्रस्तावित था और धरने को जन समर्थन मिलने से भजनलाल सरकार ने 25 सितंबर की रात को ही 2 अक्टूबर गांधी जयंती से जनता के लिए खोलने का आदेश दिया।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारी जीएस बापना, धर्मवीर कटेवा,हनुमान नायला, एल डी शर्मा, भवानी शंकर माली सहित अन्य सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के निवास पर जाकर उन्हें बधाई दी एवं मुंह मीठा कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here