कला व सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी ‘‘सृष्टि’’ का आयोजन

0
298
Art and social science exhibition
Art and social science exhibition "Srishti" organized

जयपुर। ध्रुव एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालितध्रुव पब्लिक स्कूल रामगढ़ मोड जयपुर के अपर प्राईमरी विंग के विद्यार्थियों की ओर से कला व सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी ‘‘सृष्टि’’ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सुमन भाटिया, प्रधानाचार्य राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय, कँवर नगर, जयपुर व विद्यालय प्रबन्ध निदेशक डॉ. ललित कुमार बाँगा ने किया।

डॉ. सुमन भाटिया ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से छात्रों की सोच को नई ऊंचाई मिलती है। उनसे ही हमें भविष्य के भावी कर्णधार मिलेंगे। डॉ. ललित कुमार बाँगा ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। प्रदर्शनी में सामाजिक विज्ञान के कई वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किये गये। कार्यक्रम के आयोजन में सभी शिक्षक व कर्मी सक्रिय रहे। देश के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक, भौगोलिक व ऐतिहासिक महत्व को परियोजना के तौर प्रस्तुत किया गया।

इसके तहत वहां की झांकियां प्रस्तुत की गईं। विद्यर्थियों ने प्राकृतिक स्रोत, उद्योग, ट्रांसपोर्ट, कम्यूनिकेशन, इंफारमेशन एंड एजूकेशन टेक्नालॉजी, कम्यूनिटी हेल्थ एंड इंवायरमेंट, ग्लोबल वार्मिंग सम्बन्धित मॉडल्स तैयार किये। बिजली बचाओ और पर्यावरण पर आधारित माडलों के साथ-साथ प्रदूषण से कैसे बचा जा सकता है, सड़क सुरक्षा के नियम और समाज में फैली अन्य बुराइयों के संदर्भ में मॉडलों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की उप-प्रधानाचर्या आलिया शाह छात्रों की मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here