ऑटो सवार महिला की सोने की चेन पार

0
288

जयपुर। खोह नागोरियान थाना इलाके में ऑटो में सवार होकर घर जा रही महिला के गले से किसी ने सोने के चेन पार कर ली। पुलिस के अनुसार प्रेम नगर निवासी 55 वर्षीय प्रेम देवी ने मामला दर्ज करवाया कि वह रोटरी सर्किल से ऑटो में सवार होकर घर जा रही थी।

आगरा रोड पर उतरकर जब उसने अपने गले की चेन संभाली तो वह नहीं मिली। इस पर पीडिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 11 दिसम्बर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here