इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर युवक से ठगे 2.30 लाख

0
261

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में इन्वेस्ट करने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक युवक से 2.30 लाख ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार कृष्णा सरोवर कॉलोनी निवासी अरुण शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया। इसमें एक कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफे का झांसा दिया गया। इसके बाद उसके पास एक लिंक भेजा गया है। लिंक भेजने वाले ने उसके पास अपना मोबाइल नम्बर भी भेजा था।

इसके बाद पीड़ित ने निवेश करना चालू कर दिया। निवेश करने के बाद उसे शुरुआत में कुछ रुपए लाभांश के रूप में दिया गया। इस प्रकार उसने कई बार में 2.30 लाख रुपए का निवेश कर दिया। आरोपी ने उसे बाद में लाभांश देना बंद कर दिया। पीड़िता ने आरोपी से सम्पर्क किया तो टारगेट पूरा करने के लिए उसे और निवेश करने की बात कहीं। इस पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई रामचंद्र ने बताया कि पीड़ित प्राइवेट जॉब करता है। इस्तगासे से दर्ज मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में पहले पीड़ित ने पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद इंस्टाग्राम आईडी और नम्बरों की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here