महिला खेल-कूद प्रतियोगिता रविवार को: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया पोस्टर का विमोचन

0
403
Women's sports competition on Sunday
Women's sports competition on Sunday

जयपुर। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ,जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर कुसुम यादव और विधायक बालमुकुंद आचार्य ने महिला खेल-कूद प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन नृत्यम इवेंट प्लानर की ओर से रविवार को जयपुर के तालकटोरा-ब्रह्मपुरी स्थित पौंड्रिक पार्क में किया जाएगा। इस महिला खेल-कूद प्रतियोगिता में रस्साकसी, नीबू चम्मच दोड़ आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा।

जितने वाले विजेता और उपविजेता को पुरस्कार भी दिया जाएगा। महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को सामने लाना है और इसमें विभिन्न खेलों में महिला खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगी। इस आयोजन के जरिए महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा। कई युवा खिलाड़ी जो पहले अपने खेल को लेकर संकोच करती थीं,अब उन्हें एक मंच मिलेगा। आयोजकों का मानना है कि महिला खिलाड़ियों को समान अवसर देना खेल जगत को और भी सशक्त बनाएगा।

कार्यक्रम की आयोजिका काजल सैनी ने बताया कि नृत्यम सोशल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रविवार को जयपुर शहर के पौंड्रिक पार्क में महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा,जैसै रस्साकसी, नीबू चम्मच दोड़ आदि खेल।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर कुसुम यादव, विशिष्ठ अतिथि हवा महल विधानसभा क्षेत्र विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित अतिथियों में पार्षद मनोज मुद्गल,रजत बिश्नोई और स्टेट कोऑडिनेटर प्रभारी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीस विभाग के सागर महावर,पूर्व सदस्य राजस्थान धरोवर जेडीए भवानी शंकर माली सहित माणक चौक थानाधिकारी गुरू भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे। वहीं महिला खेल-कूद प्रतियोगिता में सैकडों की सख्यां में महिलाएं शामिल होंगी।

काजल सैनी बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ना है। जिसे हम बचपन में खेला करते थे। इस कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को उपहार दिए जाएंगे।

विशेष ट्रेनिंग सत्रों में भाग लेकर वह अपनी फिटनेस और खेल कौशल को बेहतर बना रही है
प्रतियोगिता के लिए महिला खिलाड़ी इन दिनों कड़ी मेहनत कर रही हैं। विशेष ट्रेनिंग सत्रों में भाग लेकर वह अपनी फिटनेस और खेल कौशल को बेहतर बना रही हैं। कई टीमों ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

समाज में अपनी उपस्थिति और ताकत दिखाने का एक शानदार अवसर मिलेगा

इस आयोजन के जरिए महिला खिलाड़ियों को समाज में अपनी उपस्थिति और ताकत दिखाने का एक शानदार अवसर मिलेगा। यह आयोजन न केवल महिला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी पहल है, बल्कि यह खेलों के प्रति समाज की सोच को बदलने में भी मदद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here