शादी के दो माह बाद ही विवाहिता ने छोड़ा घर

0
186

जयपुर। गलतागेट थाना इलाके में शादी के दो माह बाद ही एक विवाहिता के घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। विवाहिता की सास ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस लापता विवाहिता को तलाश कर रही है।

जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल रूप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला ने 21 वर्षीय विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। वह गलता गेट इलाके में परिवार सहित रहती है। अक्टूबर-2024 में उनके बेटे की शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल आई बहू भी साथ ही रहने लगी। गुरुवार शाम करीब 6 बजे मामूली बात पर सुसरालवालों से विवाहिता की कहासुनी हो गई। गुस्से में विवाहिता घर छोड़कर बाहर चली गई।

बहू के नाराज होने की सोचकर ससुरालवाले अपने-अपने काम में लग गए। काफी समय बाद भी वापस घर नहीं लौटने पर विवाहिता को ढूंढने निकले। काफी प्रयास के बाद रिश्तेदार-परिचितों के यहां भी ढूंढने पर विवाहिता का पता नहीं चला। शुक्रवार शाम परिजनों ने गलता गेट थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here