गोविंद देव जी मंदिर में नानी बाई रो मायरो कथा आज से

0
187
Nani Bai Ro Mairo Katha in Govind Dev Ji Temple from today
Nani Bai Ro Mairo Katha in Govind Dev Ji Temple from today

जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी के सत्संग हॉल में तीन से पांच जनवरी तक मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में नानी बाई रो कथा का आयोजन किया जाएगा। व्यासपीठ से कोलकाता के श्रीनिवास शर्मा 12 से 4: 30 बजे तक कथा श्रवण कराएंगे। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने पोस्टर का विमोचन किया।

आयोजन से जुड़े गिर्राज गढ़वाल ने बताया कि अशोक गढ़वाल, जितेंद्र गढ़वाल, , मदन मोहन सैनी, श्रवण चौहान, मोहनलाल सैनी, सागर मावर, रामकिशन सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे। नानी बाई का मायरा के दौरान भगवान राधा कृष्ण का विशेष दरबार सजाया जाएगा। कोलकाता के कलाकार कथा के दौरान झांकियां सजाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here