पूज्य सिंधी पंचायत समिति द्वारा भगवान श्री झूलेलाल जी की मूर्ति स्थापना

0
326
Installation of the idol of Lord Shri Jhulelal Ji by the revered Sindhi Panchayat Committee
Installation of the idol of Lord Shri Jhulelal Ji by the revered Sindhi Panchayat Committee

जयपुर। पूज्य सिंधी पंचायत समिति अग्रवाल फार्म मानसरोवर के द्वारा मानसरोवर झूलेलाल चौक पर भगवान श्री झूलेलाल जी की मूर्ति स्थापना श्री अमरापुर दरबार के संत मोनू राम जी एवं उपमहापौर श्रीमान पुनीत कर्णावट जी के कर कमल द्वारा की गई ।

झूलेलाल मंदिर से पूजा करके भगवान श्री झूलेलाल जी कि मूर्ति कलश यात्रा के साथ झूलेलाल चौक पर रवाना हुई रास्ते मे छेज, सहनाई, झूलेलाल जी भजन कीर्तन करते हुए पहुंचे।

इस कार्यक्रम में चेयरमेन एवं क्षेत्रीय पार्षद भारती लखयानी जी,मुख्य संरक्षक दादा सुन्दर ठाकुर,संरक्षक मुकेश लखयानी,अध्यक्ष लालचंद खानवानी,मुरलीधर टेवाणी श्याम कमलानी,चेयरमेन अभय पुरोहित,पार्षद मनोज तेजवानी, समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here