मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

0
299
A miscreant arrested with illegal drug smack
A miscreant arrested with illegal drug smack

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाली एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 05.75 अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की है। फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाली महिला तस्कर समीना निवासी भट्टा बस्ती जयपुर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 05.75 अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपित महिला तस्कर से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी की जा रही है।

दुपहिया वाहन चुराने वाला आया पुलिस गिरफ्त में

जयपुर। जालूपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक आरोपित को पकडा है और उसके पास से चुराया गया एक दुपहिया वाहन और डुप्लीकेट चाबी भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि जालूपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले इमरान अली निवासी अलीगढ़ जिला टोंक हाल शास्त्रीनगर जयपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से चुराया गया एक दुपहिया वाहन जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

दो साल फरार वांछित स्थाई वारंटी गिरफ्तार

ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार वांछित आरोपी को पकडा है।
थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से इनामी और वांछित स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार वांछित आरोपी कालू राम निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है।

राहगीरों से मोबाइल लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपित बदमाश की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले साजिद निवासी मकराना जिला नागौर को गिरफ्तार किया है। वहीं एक उसका साथी नवीन हरिजन फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। फरार नवीन सदर थाना हिस्ट्रीशीटर है।

स्थाई गिरफ्तारी वारंट में रामगंज का हिस्ट्रीशीटर मोहसिन उर्फ भौंट गिरफ्तार

सुभाष चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थाई गिरफ्तारी वारंट में रामगंज का हिस्ट्रीशीटर मोहसिन उर्फ भौंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से इनामी और वांछित स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सुभाष चौक थाना पुलिस ने मोहसीन उर्फ भौंट निवासी रामगंज को गिरफतार किया है। आरोपित रामगंज जयपुर का हिस्ट्रीशीटर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here