निगम ठेकेदार के कर्मचारी ने लगाया फांसी का फंदा

0
230
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में स्थित जयपुर नगर निगम हेरिटेज कार्यालय के मीटिंग हॉल में उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुवार देर शाम को निगम के ठेकेदार के कर्मचारी ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है,जिसमें किसी निगम अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस के अनुसार निगम ठेकेदार के कर्मचारी का नाम हरदयाल है। जो जयपुर नगर निगम हेरिटेज कार्यालय में सुपरवाइजर का काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here