वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला: गिरफ्तार अठारह आरोपियों का एडीजे न्यायालय बांसवाड़ा में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल

0
165

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा 2020 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शुदा अठारह आरोपियों का एडीजे न्यायालय बांसवाड़ा में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस और एसओजी वीके सिंह ने बताया कि वन रक्षक भर्ती परीक्षा 2020 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शुदा छगन पारगी निवासी सज्जनगढ, जिला बांसवाड़ा, सूर्यकान्ता निवासी बांसवाड़ा हाल वनरक्षक बांसवाड़ा, फिरोज निनामा निवासी सज्जनगढ जिला बासवाडा, समुएल निनामा निवासी भूगड़ा जिला बांसवाड़ा हाल वनरक्षक बांसवाड़ा, प्रताप बामनिया निवासी सज्जनगढ जिला बांसवाड़ा, हीराराम सारण उर्फ हरीश निवासी गुडामालानी जिला बाड़मेर हाल तृतीय श्रेणी अध्यापक उदयपुर ,रमेश कुमार जाणी निवासी भीनमाल जिला जालौर ,शारदा निवासी बागपुरा जिला उदयपुर, कमलेश कुमार निवासी करडा जिला जालौर हाल कांस्टेबल उदयपुर, रेशमी निवासी करडा जिला जालौर, सांवलाराम जाट निवासी गुडामलानी जिला बाड़मेर,कंवराराम निवासी गुड़ामलानी जिला बाड़मेर,भीयाराम निवासी गुडामालानी जिला बाड़मेर हाल कांस्टेबल उदयपुर , देवाराम निवासी करडा जिला जालौर हाल कांस्टेबल उदयपुर,सीमा कुमारी निवासी सिवाना जिला बालोतरा हाल वनरक्षक रेंज बालोतरा ,टिमो निवासी बीजड़ा जिला बाड़मेर हाल वनरक्षक रेंज चौहटन , कंवरा राम चौधरी निवासी सिणधरी जिला बालोतरा हाल स्टेशन मास्टर पालनपुर गुजरात और लिखमाराम निवासी बिजराड जिला बाड़मेर हाल पुलिस कांस्टेबल ट्रेफिक पुलिस चौहटन के खिलाफ एडीजे न्यायालय बांसवाड़ा में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया है।

एडीजी एटीएस और एसओजी वीके सिंह ने बताया कि 30 जून 2024 को पुलिस थाना राजतलाब जिला बांसवाड़ा की ओर से 13 नवम्बर 2022 की दोनों पारियों में हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा – 2020 का पेपर लीक होने की जानकारी होने पर एसओजी में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उप महानिरीक्षक पुलिस एसओजी राजस्थान जयपुर परिस देशमुख के पर्यवेक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी शंकर मीणा की ओर से गिरफ्तार शुदा आरोपियों की अपर जिला एवं सेशन न्यायालय बांसवाड़ा में सोमवार को आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here