सोम प्रदोष: इंद्रदेव ने किया महादेव का अभिषेक, सजी झांकी

0
108
Som Pradosh: Indradev did the Abhishek of Mahadev, tableau was decorated
Som Pradosh: Indradev did the Abhishek of Mahadev, tableau was decorated

जयपुर। आषाढ़ माह के सोम प्रदोष व्रत पर सोमवार को छोटीकाशी के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया। जगह-जगह शिवलिंगों पर दूध, जल, पंचामृत, गन्ने के रस सहित अनेक द्रव्यों से विधिपूर्वक अभिषेक किया गया।

मंदिरों में वेद मंत्रोच्चार, घंट-घडिय़ाल और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। चौड़ा रास्ता के ताडक़ेश्वर मंदिर में सोम प्रदोष पर सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शाम को फूलों से आकर्षक झांकी सजाई गई। आमेर रोड स्थित गोविंद देवजी मंदिर ठिकाने के काले महादेव जी मंदिर में विभिन्न द्रव्यों से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।

क्विंस रोड वैशालीनगर स्थित झाडखंड महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने बारिश के बीच जलाभिषेक किया। बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर, झोटवाड़ा रोड के चमत्कारेश्वर, छोटी चौपड़ के रोजगारेश्वर, सी-स्कीम स्थित धूलेश्वर महादेव मंदिर सहित अनेक प्राचीन शिवालयों में सोम प्रदोष के उपलक्ष्य में विशेष श्रृंगार एवं झांकियां सजाई गईं।

गलता गेट स्थित संतानप्रदेश्वर शिव मंदिर में पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में भगवान शिव का विशेष पूजन हुआ। यहां द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन भी करवाए गए। त्रिपोलिया बाजार स्थित तंवर जी का नोहरा में शिव हनुमान मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का भक्तों ने आचार्य पं. दिनेश शर्मा के आचार्यत्व में अभिषेक किया। गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here