महिला चेन तोड़ भागे बाइक सवार बदमाश

0
357

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड फरार हो गए। महिला ने संभलते हुए हल्ला मचाकर बदमाशों को पकड़ने की गुहार लगाई। लेकिन बदमाश तेज गति से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर इलाके में नाकाबंदी भी करवाई,लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल बदमाशों की तलाश कर रही है।

जांच अधिकारी एसआई वंदना ने बताया कि महावीर प्रसाद शर्मा निवासी शिव शक्ति नगर मुहाना ने मामला दर्ज करवाया है कि मंगलवार की दोपहर को उसकी पत्नी घर से कुछ दूरी के पास से खेजडो का बास की तरफ से आ रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश पीछे आए और अचानक उसके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर भाग गए। एकाएक हुई घटना को महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही बाइक सवार बदमाश गलियों से होते हुए निकल गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here