जैसलमेर हादसे के बाद सतर्क हुआ राजस्थान परिवहन विभाग, विशेष अभियान के तहत 30 से ज्यादा बसों के काटे चालान

0
306

जयपुर। जैसलमेर में बस में आग लगने के बाद राजस्थान परिवहन विभाग ने बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान की शुरु डीटीओ आदर्श राघव के निर्देशन में की गई है। डीटीओ ने पांच टीमों के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया है। टीम ने करीब डेढ से अधिक बसों की जांच है।

आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिन बसों परमिट ,फिटनेस और टैक्स जमा नहीं है। उन बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके लिए पांच टीम बनाई गई है। पांचों ने करीब डेढ सौ से अधिक बसों की जांच की है। जांच के दौरान लगेज और क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलने वाली बसों के साथ ही बिना परमिट, फिटनेस और टैक्स के संचालित बसों पर कार्रवाई की है। अभियान के तहत राजस्थान परिवहन विभाग ने 30 बसों के चालान बनाए है। राजेंद्र शेखावत ने बताया कि यह विशेष अभियान दीपावली तक जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here