सुनहरे पार्चे की ल्रप्पा जामा पोशाक धारण करेंगे ठाकुर जी

0
215

जयपुर। आराध्य देव श्री गोविंद देवजी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा रास पूर्णिमा के रूप में मनाई जाएगी। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि मंगला झांकी के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। ठाकुर श्रीजी को सुनहरे पार्चे की लप्पा जामा पोशाक धारण कराकर फूलों की माला और अलंकार से श्रृंगार किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा से प्रतिदिन धूप झांकी के अतिरिक्त सभी झांकियों में कपूर आरती शुरू की जाएगी।

संध्या झांकी के बाद महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में विशेष रास पूर्णिमा उत्सव झांकी होगी। इसका समय शाम 715 से 7.30 बजे तक रहेगा। इस झांकी में ठाकुर श्रीजी के सामने रास का खाट सजाया जाएगा। इसमें चौसर और शतरंज की झांकी के दर्शन होंगे। साथ ही, दूध, पान और इत्र की विशेष सेवा अर्पित की जाएगी। उत्सव के दौरान ठाकुर श्रीजी को खीर और मावा लड्डू का विशेष भोग अर्पण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here