श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

0
14

जयपुर। वैशाली नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष कीर्तन दीवान सजाए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गुरु वाणी का श्रवण कर रहे हैं।

गुरुद्वारा प्रधान सरदार सर्वजीत सिंह मखीजा ने बताया कि रविवार शाम को विशेष दीवान की शुरुआत रहिरास साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद भाई कमलजीत सिंह पाऊंटा साहिब वाले और श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतिंदरपाल सिंह ने ‘हऊ पापी तू बख्शण हार’ शबद का भावपूर्ण कीर्तन कर संगत को निहाल किया। दीवान की समाप्ति पर श्रद्धालुओं को गुरु का लंगर वितरित किया गया।

उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 से 9 बजे तक श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतिंदरपाल सिंह द्वारा आसा दी वार के पाठ से होगी। इसके बाद भाई जगतार सिंह लुधियाना वाले, ज्ञानी निर्मल सिंह धूलकोट वाले, ज्ञानी दविंदर सिंह, गुरुद्वारा वैशाली नगर के हजूरी रागी भाई जसविंदर सिंह और स्त्री सत्संग की ओर से कीर्तन किया जाएगा। इस दौरान दिनभर संगत के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here