वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज का 12 दिसंबर को अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में होगा भव्य मंगल प्रवेश

0
76
Vakkeshari Shramanacharya Vinishchay Sagar Maharaj will have a grand auspicious entry into the Atishay Kshetra Padampura on December 12th.
Vakkeshari Shramanacharya Vinishchay Sagar Maharaj will have a grand auspicious entry into the Atishay Kshetra Padampura on December 12th.

जयपुर। समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज का 28वां संयम दीक्षा महोत्सव रविवार 14 दिसम्बर को दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए आचार्य ससंघ का 12 दिसम्बर को प्रातः साढ़े 8 बजे पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में गाजो बाजों के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा। जयपुर के श्रद्धालुओं द्वारा आचार्य ससंघ के सानिध्य में दीक्षा महोत्सव के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन किया गया।

आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति के अध्यक्ष अनिल जैन बनेठा एवं महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि संयम दीक्षा महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। विभिन्न समितियां बनाई गई है। इससे पूर्व आचार्य संघ का गुरुवार को प्रातः चाकसू में भव्य मंगल प्रवेश होगा। आहार चर्या चाकसू में ही होगी। रात्रि विश्राम शिवदासपुरा में होगा। जहा से शुक्रवार को आचार्य संघ प्रातः साढ़े 7 बजे मंगल विहार कर पदमपुरा के गुलाब कौशल्या चेरिटेबल ट्रस्ट के पदम ज्योति नैत्र चिकित्सालय पहुंचेगे, जहां मुख्य ट्रस्टी नरेश मेहता एवं समिति सदस्य विनोद जैन कोटखावदा के नेतृत्व में आचार्य संघ की भव्य अगवानी की जाएगी।

यहाँ से प्रातः साढ़े 8 बजे मंदिर जी के लिए बैण्ड बाजों के साथ विशाल जुलूस रवाना होगा । मंदिर पहुचने के बाद भगवान पदमप्रभू के दर्शन लाभ उपरांत धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को आयोजित होने वाले 28वें संयम दीक्षा दिवस के लिए सकल दिगम्बर जैन समाज जयपुर द्वारा निवाई में मंगल प्रवेश धर्म सभा के दौरान श्रीफल भेंट कर निवेदन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here